Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

हावड़ा में पुलिस की विशेष कार्रवाई, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और अपराध से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

15 May 2026

हावड़ा में पुलिस की विशेष कार्रवाई, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

हावड़ा। अपराध पर लगाम लगाने के लिए हावड़ा सिटी पुलिस के लगातार चल रहे विशेष अभियान में फिर बड़ी सफलता मिली है। उत्तर हावड़ा से कुख्यात अपराधी आकाश सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब लिलुआ थाना पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम रंजीत कर्मकार उर्फ लालू और राजबीर सिंह उर्फ घेंटू बताए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपित लंबे समय से जबरन जमीन कब्जाने, अवैध वसूली (तोलाबाजी) और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल थे। इलाके में उनकी पहचान तृणमूल से करीबी रखने वालों के रूप में भी बताई जाती है।
विधानसभा चुनाव के बाद कानून-व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए हावड़ा सिटी पुलिस लगातार निगरानी और विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत लिलुआ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
लगातार दो दिनों में हावड़ा के अलग-अलग इलाकों से कई कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी से आम लोगों में राहत का माहौल है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और अपराध से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा में पुलिस की विशेष कार्रवाई, 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और अपराध से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News